9 मई 2017 - 15:50
मूसेल ऑपरेशन कामयाबी के निकट पहुँच चुका है।

मूसेल ऑपरेशन अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। इराक़ के मूसेल शहर में वहाबी आतंकवादी गुट आईएस के विरुद्ध जंग निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: मूसेल ऑपरेशन अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। इराक़ के मूसेल शहर में वहाबी आतंकवादी गुट आईएस के विरुद्ध जंग निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। सोमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के मूसेल शहर में आतंकवादी गुट आईएस के विरुद्ध युद्ध अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है इराकी फोर्सेस के अनुसार मूसेल से आईएस के अंत के लिए युद्ध अंतिम चरण में है शासकों के अनुसार उत्तरी इराक़ में आईएस के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
इराकी गृह मंत्रालय के अनुसार कार्यवाही के कारण आतंकवादियों की संख्या में स्पष्ट रुप से कमी आई है लेकिन आतंकवाद के विरुद्ध जंग में पूरी तरह से कामयाब होने के लिए अभी और समय की आवश्यकता है।
ज्ञात रहे कि मूसेल को आजाद कराए जाने की कार्यवाही पिछले साल अक्टूबर में इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी के हुक्म से शुरू हुई है।